
About
हवन | श्रीकांत वर्माचाहता तो बच सकता थामगर कैसे बच सकता थाजो बचेगाकैसे रचेगापहले मैं झुलसाफिर धधकाचिटखने लगाकराह सकता थामगर कैसे कराह सकता थाजो कराहेगाकैसे निबाहेगान यह शहादत थीन यह उत्सर्ग थान यह आत्मपीड़न थान यह सज़ा थीतबक्या था यहकिसी के मत्थे मढ़ सकता थामगर कैसे मढ़ सकता थाजो मढ़ेगा कैसे गढ़ेगा।
1m 57s · Sep 8, 2025
© 2025 Podcaster