
" जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है...."
Episode · 419 Plays
Episode · 419 Plays · 17:07 · Aug 1, 2023
About
आलेख : सुजॉय चटर्जी वाचन : मुकुल तिवारी प्रस्तुति : संज्ञा टंडन नमस्कार दोस्तों, ’एक गीत सौ अफ़साने’ की एक और कड़ी के साथ हम फिर हाज़िर हैं। फ़िल्म और ग़ैर-फ़िल्म-संगीत की रचना प्रक्रिया और उनके विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित रोचक प्रसंगों, दिलचस्प क़िस्सों और यादगार घटनाओं को समेटता है ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ का यह साप्ताहिक स्तम्भ। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारियों और हमारे शोधकार्ताओं के निरन्तर खोज-बीन से इकट्ठा किए तथ्यों से परिपूर्ण है ’एक गीत सौ अफ़साने’ की यह श्रॄंखला। आज के अंक के लिए हमने चुना है वर्ष 2022 की फ़िल्म ’क़ला’ का गीत "जाने बलमा घोड़े पे क्यूँ सवार है"। सिरीशा भागवतला की आवाज़, अमिताभ भट्टाचार्य के बोल और अमित त्रिवेदी का संगीत। फ़िल्म की लेखिका व निर्देशिका अन्विता दत्त स्वयम एक सफल गीतकार होते हुए भी इस फ़िल्म के गीतों के लिए इस दौर के कई नामी गीतकारों से गाने क्यों लिखवाये गए? क्या है इस फ़िल्म की कहानी, और इस गीत का कहानी में क्या महत्व है, और यह कहानी के किस मोड़ पर आता है? कैसे मौका मिला सिरीशा भागवतला को इस फ़िल्म में गाने का? इस गीत में गुज़रे दौर के किन संगीतकारों का स्टाइल महसूस किया जा सकता है? इस गीत के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से जुड़ी वह कौन सी घटना है जो सिरीशा के लिए यादगार है? ये सब, आज के इस अंक में।
17m 7s · Aug 1, 2023
© 2023 Podcaster