Episode image

कीटो डाइट विस्तार से समझें: फायदे, नुकसान और लंबे समय में स्वास्थ्य पर प्रभाव

PACE Hospitals Podcast

Episode   ·  0 Play

Episode  ·  16:03  ·  Jan 8, 2026

About

कीटोडाइट (Keto Diet) एक लो-कार्बोहाइड्रेट और हाई-फैट डाइट प्लान है, जिसका उद्देश्य शरीर को कार्बोहाइड्रेट की बजाय वसा (फैट) से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना होता है। इस प्रक्रिया को केटोसिस (Ketosis) कहा जाता है। कीटो डाइट वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रण और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में मदद कर सकती है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होती। गलत तरीके से या बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनाने पर इससे कमजोरी, पोषण की कमी, ब्लड शुगर असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे शुरू करने से पहले सही जानकारी और विशेषज्ञ मार्गदर्शन बेहद ज़रूरी है।PACE Hospitals Podcast में डॉ. त्रिप्तीशर्मा, जो एक अनुभवी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं, विस्तार से समझाती हैं कि कीटोडाइटक्याहै, यह शरीर में कैसे काम करती है और किन लोगों को इससे लाभ मिल सकता है। साथ ही वह यह भी बताती हैं कि किन परिस्थितियों में कीटो डाइट से बचना चाहिए और इसे अपनाते समय किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है। डॉ. त्रिप्ती शर्मा के अनुसार, किसी भी डाइट प्लान को अपनाने से पहले व्यक्ति की उम्र, वजन, जीवनशैली और मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सुरक्षित और प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

16m 3s  ·  Jan 8, 2026

© 2026 Podcaster